KalindiPassRescue

KalindiPassRescue

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी पास ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु अभियान आज प्रातः पुनः शुरू किया गया। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की टीमें रेस्क्यू एवं सुरक्षित निकासी की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 29 सितंबर 2026 को बचाव में लगी अन्य सभी रेस्क्यू एजेंसियों के साथ मिलकर 04 और व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया है। इसके साथ ही कालिंदी खाल से अब तक कुल 15 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

वही माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए भी SDRF के 02 जवान रवाना हुए हैं। टीम द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं सुरक्षित मार्ग का आकलन किया जा रहा है।

शेष ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *