Mango Festival-2024Mango Inogration CM Yogi

Mango Festival-2024

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जापान के लिए आम निर्यात हेतु एक कन्टेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों, बागवानों और पशुपालकों के लाभ के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि आम महोत्सव का आयोजन पिछले 7-8 वर्षों से हो रहा है, जिसमें प्रगतिशील किसानों और बागवानों का सम्मान किया जाता है। इस महोत्सव में 700 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित की जाएंगी और विभिन्न राज्यों के किसान भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश से जापान और मलेशिया में 40 टन आम का निर्यात किया जाएगा, और पहली बार लखनऊ का दशहरी आम अमेरिका को निर्यात किया गया है।

आम की गुणवत्ता और उत्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सही तरीके से काम किया जाए तो किसान प्रति किलोग्राम आम पर 600 रुपये की बचत कर सकते हैं।

आम महोत्सव के दौरान कई कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें किसानों को विपणन, निर्यात की संभावनाएं और आम की फसल प्रबंधन के विषय में जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 प्रगतिशील आम उत्पादकों और 5 निर्यातकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ अधिकारी, किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में अग्रणी है। हमें क्वांटिटी और क्वालिटी को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *