IEEEAGM

IEEEAGM

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (डब्ल्यूआईटी) की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की वार्षिक आम बैठक (Annual General Body Meeting-2026) का सफल आयोजन शनिवार को होटल टोन्स फूड प्लाजा एंड रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट ब्रांच के 41 सदस्यों सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक का शुभारंभ वर्ष 2025 की कार्यकारिणी द्वारा अपने अनुभव और कार्यकाल की उपलब्धियां साझा करने के साथ हुआ। स्टूडेंट ब्रांच की चेयर निशा बिष्ट, डब्ल्यूआईई एफिनिटी ग्रुप की चेयर आध्या गुप्ता, वाइस चेयर अदिति चंद, कोषाध्यक्ष शिवानी धोनी तथा सचिव आर्ची अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की।

कार्यक्रम में ब्रांच काउंसलर के.सी. मिश्रा ने वर्ष 2025 की टीम के योगदान की सराहना करते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए आर्ची अग्रवाल को आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की चेयर, वैष्णवी नेगी को वाइस चेयर, यथी पचौरी को कोषाध्यक्ष, अदिति सिंह को सचिव, तनीषा पंत को वेबमास्टर तथा स्निग्धा असवाल को डब्ल्यूआईई एफिनिटी ग्रुप की चेयर चुना गया।

पूर्व पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित टीम को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया तथा उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रबजोत कौर, प्रियांशी जोशी, अनन्या दीक्षित, शिवानी कठैत, भूमिका बुधलाकोटी, दिव्यांशी श्रेष्ठा और स्नेहा धामी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए आईईईई गतिविधियों से प्राप्त सीख और अवसरों पर प्रकाश डाला।

ब्रांच काउंसलर के.सी. मिश्रा ने सभी पूर्व पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आईईईई स्टूडेंट ब्रांच विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रोत्साहित कर रही है तथा नई कार्यकारिणी से भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्यों की अपेक्षा है।

कार्यक्रम का संचालन निशा बिष्ट एवं वैष्णवी नेगी ने संयुक्त रूप से किया। सामूहिक भोज के उपरांत बैठक के समापन की घोषणा की गई। अंत में ब्रांच काउंसलर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *