garbage collection system

garbage collection system

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए औचक निरीक्षण किया। तड़के सुबह 5 बजे डीएम के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आए। डीएम ने वाटरग्रेस और इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों के गैराज का दौरा किया, जहां 14 में से 4 वाहन खराब मिले और 11 वाहन निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने के लिए नहीं निकले थे। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

garbage collection system

कंपनियों के गैराज पर पहुंचने के बाद डीएम ने पाया कि कई वाहन बिना किसी कारण खड़े थे। उन्होंने निर्देश दिए कि समय पर वाहन नहीं निकलने पर पेनल्टी लगाई जाए और खराब वाहनों को तुरंत ठीक कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गार्बेज प्वाइंट्स पर कर्मियों की तैनाती कर वाहनों के मूवमेंट की सख्त निगरानी के आदेश भी दिए।

भगत सिंह कॉलोनी, घंटाघर, सर्वे चौक, शस्त्रधारा रोड और कारगी चौक का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था की स्थिति को देखा और सुधार की जरूरत पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान 32 वाहन समय पर नहीं निकल पाए थे, जिससे जिलाधिकारी ने नाराज होकर संबंधित कंपनियों पर लाखों का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह कंपनियां अगर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करतीं तो उनका अनुबंध रद्द किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *